सरकारी गोल्ड बॉन्ड ने दिया 105 फीसदी का रिटर्न, देखें यहां

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश करने वालों को जोरदार रिटर्न मिला है.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2017-18 स्कीम सीरीज III का इश्यू प्राइस 2964 रुपये प्रति ग्राम था. रिजर्व बैंक ने रिडेम्पशन रेट 6063 रुपये प्रति ग्राम तय किया है.
अगर निवेशक समय से पहले निकासी का ऑप्शन चुनते हैं, तो उन्हें 104.55 फीसदी का रिटर्न मिलेगा. ये बॉन्ड बांड 16 अक्टूबर, 2017 को जारी किए गए थे.
सरकार ने गोल्ड में निवेश के लिए गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की शुरुआत की है.
इन बॉन्ड्स पर दी जाने वाली ब्याज दर प्रारंभिक निवेश की राशि पर 2.50 प्रतिशत प्रति वर्ष है, जो निवेशक बॉन्ड खरीदने के लिए भुगतान करते हैं.
ब्याज की राशि हर छह महीने पर निवेशकों के खाते में पहुंचती है.