Bank of Maharashtra बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन

बैंक में नौकरी करके करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कई पदों पर भर्ती निकली है.
नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को 78,000 रूपये तक सैलरी मिल सकती है. कुल पदों की संख्या 225 है.
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
आवेदन शुल्क के तौर पर 1180 रुपए का भुगतान करना होगा. हालांकि एससी, एसटी एवं पीडब्लूडी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 118 रुपये शुल्क जमा करना होगा.
पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए आईबीपीएस की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी.
Author : Akash dubey
Explore