Kisan Credit Card से पाएं लाखों का कर्ज, कम ब्याज पर,जानें डिटेल
पीएम किसान योजना के अलावा, सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जो उनको आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत बनाने में उनकी मदद करती हैं. इनमें किसान क्रेडिट कार्ड भी शामिल है.
पीएम किसान के लाभार्थी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना आसान हो गया है. इसके तहत किसान बिना किसी कोलेटरल के 3 लाख रुपये तक का लोन पा सकते हैं.
किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम ऐसी सरकारी स्कीम है जिसे 1998 में किसानों के एक्स्ट्रा क्रेडिट देने के लिए बनाया गया था. इसे NABARD ने शुरू किया था.
इसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लिंक कर दिया गया है. अब पीएम किसान के बेनेफिशियरी भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
पीएम किसान के लाभार्थी किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 3 लाख तक का लोन पा सकते हैं.
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत आप 2 % से 4 % तक के कम ब्याज पर लोन पा सकते हैं.
बटाई पर खेती करने वाले किसान भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. पट्टेदार किसान भी इसके तहत लोन पा सकते हैं.
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 75 साल है.