यहां FD कराने पर मिल रहा 9.6% ब्याज, जानें बैंक का नाम
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का नाम भी शामिल है, जो 9.6 फीसदी का जबरदस्त ब्याज ऑफर कर रहा है.
Suryoday Small Finance Bank सबसे ज्यादा ब्याज सीनियर सिटीजंस को पांच साल की एफडी पर 9.6 फीसदी के रिटर्न की पेशकश की जा रही है।
Suryoday Small Finance Bank न केवल सीनियर सिटीजंस को, बल्कि सामान्य नागरिकों को भी 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
फिक्स्ड डिपॉजिट दरअसल, एक ऐसा अकाउंट होता है, जिसमें मैच्योरिटी पीरियड के लिए निवेश किया जाता है और इस जमा पर इन्वेस्टर्स को अच्छा ब्याज ऑफर किया जाता है.
फिक्स्ड डिपॉजिट या FD का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये इन्वेस्टमेंट का सुरक्षित तरीका है और इस पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है.
इस बैंक ने इस साल बीते मार्च महीने में भी FD Interest Rates में बदलाव किया था. बैंक ने तब पांच से 10 साल तक की FD के लिए ब्याज दरों में 75 से 125 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था.