Ganesh Chaturthi Special: जानिए भारत के प्रमुख गणेश मंदिरो के बारे में..

Google
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर, पुणे
यह मंदिर आजादी की लड़ाई के समय में आस्था का मुख्य केंद्र रहा है। 1890 के दशक में इस मंदिर का निर्माण करवाया गया था।यह मंदिर देश के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाता है।
श्री सिद्धि विनायक, मुंबई
यह 16वीं सदी का मंदिर है, लेकिन दस्तावेजों में निर्माण 1901 का है। गणेशजी को जिन प्रतिमाओं की सूंड दाई तरफ होती है, वे सिद्धपीठ से जुड़ी होती हैं और सिद्धिविनायक मंदिर कहलाते हैं। यह मंदिर पांच मंजिला है।
Google
कनिपक्कम विनायक मंदिर, चित्तूर
मंदिर की स्थापना 11वीं शताब्दी में हुई थी। चोल राजा ने सबसे पहले इसका निर्माण करवाया था। मान्यता है कि यहां के पानी में डुबकी लगाने से व्यक्ति बुराइयों से दूर होता है।
Google
मनाकुला विनायगर मंदिर, पुडुचेरी
शास्त्रों में गणेशजी के जिन 16 रूपों की चर्चा है वे सभी इस मंदिर की दीवारों पर नजर आते हैं। इसका 15 वि सदी में निर्माण हुआ था।
Google
रणथंभौर गणेश मंदिर, राजस्थान
यहाँ गणेश त्रिनेत्र रूप में हैं। सन 1299 में राणा हम्मीर देव और अलाउद्दीन खिलजी के बीच हुए युद्ध की समाप्ति की कामना से इस मंदिर का निर्माण करवाया गया था। इस मंदिर में भगवान गणेश पत्नी रिद्धि और सिद्धि एवं दो पुत्र शुभ और लाभ के साथ विराजमान है।
Google
मोती डूंगरी मंदिर, जयपुर
यह मंदिर जयपुर में एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है। यह आकर्षक महल से घिरा हुआ है। मान्यता है कि प्रतिमा 500 साल पुरानी है।
Google
करपगा विनायगर मंदिर, तमिलनाडु
यह एक प्राचीन मंदिर है। काले पत्थर की प्रतिमा पर सोने की परत चढ़ी है। इसका निर्माण पांड्य राजाओं ने 7वीं सदी में करवाया था।
Google
Explore