Funds : 10 हजार रुपए की SIP से बन सकता है 10 लाख, जानें डीटेल

अग्रेसिव हायब्रिड फंड ऐसी स्कीम होती है, जिसमें फंड का बड़ा हिस्सा इक्विटी या इक्विटी आधारित सिक्यॉरिटीज में निवेश किया जाता है.
अग्रेसिव फंड में कुल 454.12 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया.
इन स्कीम्स में 10 हजार रुपए की SIP केवल 5 साल में 8-10 लाख का फंड आसानी से तैयार कर देगा.
Quant Absolute fund ने 5 साल में औसतन 23 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. पांच सालों में 10 हजार की SIP से कुल जमा 6 लाख रुपए होंगे और रिटर्न 10.6 लाख रुपए होगा.
ICICI Pru Eqt & Debt fund ने पांच सालों में औसतन 19 फीसदी का रिटर्न दिया है. 6 लाख की जमा पूंजी पर कुल 9.6 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा.
Edelweiss Aggressive Hybrid Fund ने पांच सालों में औसतन 16 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है. SIP की मदद से 6 लाख की जमा पूंजी पर इसने करीब 9 लाख का रिटर्न दिया है.
Baroda BNP Paribas Aggressive Hybrid Fund ने पांच साल के आधार पर औसतन 15 फीसदी का रिटर्न दिया है. 10 हजार की एसआईपी पांच सालों में 8.7 लाख रुपए बन जाता है.
Mirae Asset Hybrid Equity Fund ने पांच सालों में औसतन 14 फीसदी का रिटर्न दिया है. 6 लाख रुपए की एसआईपी पर इसका नेट रिटर्न पांच साल बाद 8.5 लाख रुपए के करीब है.
हायब्रिड फंड में कम से कम 65 फीसदी और अधिकतम 80 फीसदी डायरेक्ट इक्विटी या इक्विटी आधारित सिक्यॉरिटीज में निवेश किया जाता है.
Author : Akash dubey
Explore