FD : यह बैंक एफडी पर दे रहा 9.11% तक ब्याज, जानें ब्याज दरें

Fincare Small Finance Bank ने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों के लिए अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है.
बैंक ने बयान में कहा कि आम ग्राहक एफडी पर 8.51 फीसदी तक का ब्याज कमा सकते हैं और वरिष्ठ नागरिक 9.11 फीसदी तक कमा सकते हैं.
फिनकेयर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1000 दिनों की एफडी पर 9.11 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है.
यह इस बैंक द्वारा अलग-अलग अवधियों में दी जाने वाली सबसे अधिक ब्याज दर है. आम नागरिकों के लिए 1000 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 8.51 फीसदी है.
59 दिन 1 दिन से लेकर 66 महीने की एफडी पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.6 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है
66 महीने 1 दिन से लेकर 84 महीने तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी तक तक रिटर्न मिलेगा.
Author : Akash dubey
Explore