FD : ये बैंक दे रहा सीनियर सिटीजन को 8.85 फीसदी ब्याज, जानें यहां

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दो करोड़ रु से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स की ब्याज की दरों में बदलाव किया है।
अब जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की एफडी पर साधारण नागरिक को 3.75 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
बैंक सीनियर सिटीजन को 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की एफडी पर 4.45 प्रतिशत से लेकर 6.70 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
बैंक 500 दिन वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 8.15 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन्स को 500 दिनों वाली एफडी पर 8.85 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 15 से 60 दिन वाले एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 4.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 4.95 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 61 से 90 दिन वाले एफडी पर साधारण नागरिकों को 5 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है, वरिष्ठ नागरिकों को 5.70 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक 2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 7.35 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन्स को 8.05 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।
Author : Akash dubey
Explore