FD : ये बैंक दे रहे हैं FD पर तगड़ा ब्याज, देखें यहां

कुछ बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दर में संशोधन किया है
पंजाब नेशनल बैंक ने नियमित नागरिकों, वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है.
पीएनबी 444 दिनों में पूरी होने वाली एफडी पर बैंक ने नियमित नागरिकों के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 6.80% से 7.25% कर दी है.
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी 2 करोड़ रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में वृद्धि की है. यह बैंक आम नागरिकों को एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है.
कोटक महिंद्रा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 2.75% से 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.25% से 7.70% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सामान्य नागरिकों के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए 3% से 7.10% के बीच ब्याज दर दे रही है.
एसबीआई की अमृत ​​कलश एफडी स्कीम पर 400 दिनों की अवधि के लिए 7.10% की दर से ब्याज मिल रहा है.
एचडीएफसी बैंक 2 करोड़ से कम की एफडी पर सामान्य नागरिकों 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए 3% से 7.10% के बीच ब्याज दे रहा है.
ICICI Bank भी सामान्य नागरिकों को 2 करोड़ रुपये से कम की राशि पर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए 3% से 7.10% के बीच ब्याज दर प्रदान कर रहा है
Author : Akash dubey
Explore