FD : इन 2 बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानिए

इस बीच प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है.
7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मैच्योर वाली जमाओं के लिए बैंक 3.5 फीसदी से 7.00 फीसदी की ब्याज दर प्रदान कर रहा है.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वर्तमान में 18 महीने 1 दिन से लेकर 3 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 7.75 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर दे रहा है.
7 से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक अब 3.50 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
30 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर बैंक अब 4.00 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
बैंक अब 46-90 दिनों की जमा अवधि पर 4.50 फीसदी और बैंक अब 91-180 दिनों की जमा अवधि पर 5.00 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई एफडी दरें 1 मार्च, 2023 से लागू हो गई हैं.
बैंक ने कहा कि उसके ग्राहक 888 दिनों की अवधि के लिए 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 8.20 फीसदी ब्याज अर्जित कर सकेंगे.
12 महीने से लेकर 24 महीने तक की अवधि के लिए निवेश पर ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की गई है.
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फाइलिंग में कहा गया है कि ब्याज भुगतान सभी प्रकार के अकाउंट में त्रैमासिक रूप से जारी रहेगा.
RBI ने बीते 8 फरवरी को रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा किया था.
Author : Akash dubey
Explore