सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी पर 9.6 फीसदी तक जबरदस्त ब्याज ऑफर कर रहा है.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1-5 साल तक की 2 करोड़ से कम की एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज में 49 से 160 बेस प्वाइंट का इजाफा किया है.
अब बैंक के सामान्य ग्राहकों को 4 फीसदी से लेकर 9.10 फीसदी तक जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.50 फीसदी से लेकर 9.60 फीसदी तक ब्याज दर का फायदा मिल रहा है.
बैंक 1 साल की एफडी पर 6.85 फीसदी ब्याज दे रहा है. 1 से 2 साल की एफडी पर 8.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
999 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 9 फीसदी है जबकि 5 साल की अवधि पर ब्याज 9.10 फीसदी है.
32 महीने 27 दिन से 3 साल और 5 साल से 10 साल तक की अवधि पर ब्याज दर 7.25 फीसदी तक जाती है.