FD : इन बैंक में मिल रहा भर-भर के रिटर्न, देखें ब्याज दर

ब्याज दरों में लगातार हुई बढ़ोतरी पर भले ही रिजर्व बैंक ने ब्रेक लगा दिया है लेकिन बैंक अब भी एफडी पर अपने ग्राहकों को बेहतर ब्याज की पेशकश कर रहे हैं.
Unity Small Finance Bank- यह बैंक 1-2 साल की अवधि की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 7.35% से 8.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.85% से 9.25% तक उच्चतम ब्याज दे रहा है.
Suryoday Small Finance Bank एफडी पर आम नागरिकों को 6.85% से 8.50% और वरिष्ठ नागरिकों 7.35% से 9% तक ब्याज दे रहा है.
Ujjivan Small Finance Bank उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में अगर आप एफडी कराते हैं तो यहां आप 8.75 फीसदी तक ब्याज प्राप्त कर सकते
Utkarsh Small Finance Bank में 1-2 साल की अवधि की एफडी पर आम जनता को 7.75% ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% ब्याज मिल रहा है.
Equitas Small Finance Bank 1-2 साल की अवधि की एफडी पर आम जनता को 7.75% से 8.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है.
वरिष्ठ नागरिकों 0.50% एक्स्ट्रा इंटरेस्ट मिल रहा है. यह ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 11 अप्रैल 2023 के लिए लागू है.
Author : Akash dubey
Explore