FD: इन बैंको ने बढ़ाई ब्याज दरें, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

भारतीय रिजर्व बैंक ने 8 फरवरी को रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक और यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सेविंग्स अकाउंट में अब अधिकतम 6.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सेविंग अकाउंट में 10 लाख रुपये तक की जमा पर अब 4 फीसदी ब्याज दे रहा है.
इंडसइंड बैंक के एफडी जमाकर्ता अब 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर 7.5 फीसदी तक ब्याज कमा सकते हैं.
इंडसइंड बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. यह नई दरें 16 फरवरी, 2023 से लागू हो गई हैं.
अब बैंक सामान्य ग्राहकों को एफडी पर अधिकतम 7.50 फीसदी जबकि वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अधिकतम 8.25 फीसदी ब्याज देगा.
अब बैंक सामान्य ग्राहकों को एफडी पर अधिकतम 7.50 फीसदी जबकि वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अधिकतम 8.25 फीसदी ब्याज देगा.
इंडसइंड बैंक आम ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दे रही है.
Author : Akash dubey
Explore