Credit Card आपके पास भी है तो फिर करते होंगे ये 5 गलतियां, देखें यहां
क्रेडिट कार्ड का यूज बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ये है कि किसी भी खरीदारी के बाद आपको पेमेंट करने के लिए अच्छा खासा करीब 50 दिनों का समय मिल जाता है.
इमरजेंसी इस्तेमाल में भी ये मददगार होता है. लेकिन इसे यूज करते समय कुछ गलतियां आपका बड़ा नुकसान भी करा सकती हैं.
Credit Card के बिल का भुगतान समय पर करना जरूरी है. ऐसा न करना आपके ऊपर भारी पड़ सकता है.
अगर आपने कुल बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो क्रेडिट कार्ड कंपनियां काफी अधिक ब्याज लगाती हैं. इस वजह से आपका बिल हर महीने काफी अधिक बढ़ जाता है.
जब आप कोई महंगा सामान खरीदते हैं तो कंपनियां उस ट्रांजैक्शन को फ्री में ईएमआई में कन्वर्ट करने का वादा करती हैं.
अगर आपने किसी भी टर्म एंड कंडीशन को फॉलो नहीं किया तो आपको काफी अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है.
आप फ्री ऑफ कॉस्ट अपने सिल्वर कार्ड को गोल्ड में और गोल्ड को प्लेटिनम में अपग्रेड करवा सकते हैं, लेकिन ये नहीं बताते कि आपको 500 रुपये से लेकर 700 रुपये तक का शुल्क भी देना पड़ेगा.