EPF : नया नॉमिनेशन ऑनलाइन कैसे जोड़ें, जानिए प्रोसेस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नॉमिनी डेटा को बदलने की प्रोसेस को आसान बनाने के लिए अपने सदस्यों के लिए ई-नॉमिनेशन सर्विस डेवलप की है।
यदि ईपीएफ खाते में नॉमिनी व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाता है, तो खाताधारक ईपीएफओ के कई फायदों तक एक्सेस नहीं हासिल कर पाएगा।
खाताधारक नॉमिनी का नाम और अन्य डेटा ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जोड़ सकते हैं।
यूएएन ईपीएफओ वेबसाइट पर लॉग इन करें। मैनेज एंड ई नॉमिनेशन टैब चुनें। फैमिली डिक्लेरेशन के अनुसार यस'चुनें।
एड फैमिली वाली जगह पर अपने नॉमिनी की जानकारी दर्ज करें। नॉमिनी व्यक्ति का आधार नंबर, जन्म तिथि, लिंग, सदस्य के साथ संबंध, पता, बैंक डेटा दर्ज करें।
यदि आप केवल एक नामांकन जोड़ना चाहते हैं, तो एड रॉ विकल्प का उपयोग करें, वरना फैमिली डेटा सेव करने का ऑप्शन चुनें। ईपीएफ नॉमिनी सेव पर क्लिक करें और डिटेल सफलतापूर्वक स्टोर हो जाएगी।
ओटीपी जनरेट करने के लिए ई-साइन पर क्लिक करें। आधार से जुड़े नंबर पर दिए गए ओटीपी को सबमिट करें.
आपको नॉमिनेशन को अपडेट करने का तब प्रयास करना चाहिए यदि परिवार में कोई परिवर्तन होता है, जैसे कि एक नए बच्चे का जन्म या परिवार में नॉमिनी सदस्य की मृत्यु।
Author : Akash dubey
Explore