ELSS Funds ने निवेशकों दिया भरपूर रिटर्न, देखें यहां

इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम में निवेश करके आप एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स कटौती के लिए क्लेम कर सकते हैं।
क्वांट टैक्स प्लान के डायरेक्ट प्लान ने बीते 5 सालों में 21.73 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। इस स्कीम के रेगुलर प्लान ने सालाना 19.89 फीसदी का रिटर्न दिया है।
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड का डायरेक्ट प्लान 5 सालों से लगातार 15.02 फीसदी का रिटर्न दे रहा है। रेगुलर प्लान अवधि में 13.44 फीसदी का सालाना रिटर्न दे रहा है।
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड का डायरेक्ट प्लान 5 सालों में 15.38 फीसदी का सालाना रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
पीजीआईएम इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड का डायरेक्ट प्लान 5 सालों में 13.59 फीसदी का रिटर्न देता रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया टैक्स एडवांटेज फंड का डायरेक्ट प्लान 5 साल में सालाना 13.37 फीसदी का रिटर्न रहा है, वहीं स्कीम के रेगुलर प्लान ने 12.10 फीसदी का रिटर्न दिया है।
डीएसपी टैक्स सेवर फंड का डायरेक्ट प्लान 5 साल में 13.32 फीसदी का सालाना रिटर्न देता रहा है। वहीं स्कीम का रेगुलर प्लान 12.32 फीसदी का रिटर्न देता रहा है।
यूनियन लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड का डायरेक्ट प्लान 12.77 फीसदी और रेगुलर प्लान 12.09 फीसदी का रिटर्न देता रहा है।
Author : Akash dubey
Explore