Education Loan जल्दी चुकाना है, तो देखें यहां टिप्स

एजुकेशन लोन प्राप्त करने के लिए किसी अच्छे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपको कुछ क्लिक करने की आवश्यकता होगी।
मोराटेरियम अवधि के दौरान प्रिंसिपल बैलेंस को कम करने के लिए रीपेमेंट शुरू करना आपके एजुकेशन लोन को अधिक तेज़ी से चुकाने का एक बहुत बेहतर तरीका हो सकता है।
पहले से तय अवधि से पहले अपने लोन का भुगतान करने के लिए आप अपने प्रिंसिपल बैलेंस को कम कर सकते हैं।
आपको अपनी आय का 50 फीसदी जरूरी चीजों के लिए, 30 फीसदी पसंद के खर्चों के लिए और 20 फीसदी कर्ज चुकाने और बचत के लिए अलग रखना चाहिए।
अपने एजुकेशन लोन को रीफाइनेंस करने से ब्याज दर कम हो जाती है, खासकर यदि आप पहले ही ग्रेजुएट हो चुके हैं और काम कर रहे हैं।
नौकरी और ऊंची सैलेरी की क्षमता के साथ, आप अपने लोन के नियमों और रीफानेंसिंग पर बातचीत करने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे।
Author : Akash dubey
Explore