Smallcap के इन 2 स्टॉक्स से होगी कमाई! जानें टारगेट

एक्सपर्ट ने आज Smallcap के दो स्टॉक्स को अग्रेसिव निवेशकों के लिए चुना है.
एक्सपर्ट ने आज शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए Pitti Engineering Ltd और Datamatics को चुना है.
अगर अभी खरीद लिया तो टेक्निकल ब्रेकआउट के आधार पर ये कमाई करा सकते हैं.
आज के दोनों स्टॉक्स स्मॉलकैप कैटिगरी से हैं. पहला स्टॉक Pitti Engineering है. इसके लिए शॉर्ट टर्म का टारगेट 365 रुपए का और स्टॉपलॉस 335 रुपए का रखना है.
आज यह स्टॉक 4 फीसदी की तेजी के साथ 353 रुपए के स्तर पर बंद हुआ.
यह कंपनी रेलवे, पावर सेक्टर, डेटा सेंटर, होम अप्लायंस और सीमेंट सेक्टर के लिए काम करती है. कैपिटल एक्सपेंडिचर का फायदा कंपनी को हो रहा है.
रेवेन्यू का 33 फीसदी एक्सपोर्ट से आता है. 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 375 रुपए और न्यूनतम स्तर 255 रुपए का है.
Datamatics शेयर आज 5 फीसदी की तेजी के साथ 470 रुपए के स्तर पर बंद हुआ
52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 511 रुपए और न्यूनतम स्तर 256 रुपए का है. 480 रुपए का टारगेट और 455 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है.
यह कंपनी IT सर्विसेज और बीपीओ कारोबार में है. इसके अलावा डेटा मैनेजमेंट, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इसका कारोबार है.
Author : Akash dubey
Explore