पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का हर शेयर दिया करीब 8.3 फीसदी का रिटर्न
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन शेयर मार्केट में लिस्टेड एक ऐसी कंपनी है, जिसने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में अपने निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर करीब 10 रुपये डिविडेंड के रूप में जारी किए हैं.
कंपनियां हर साल अपने निवेशकों को अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा यानी डिविडेंड जारी करती है.
मार्केट में कुछ कंपनियां ऐसी भी है जो अपने निवेशकों को बैंक एफडी और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा रिटर्न डिविडेंड के रूप में जारी कर देती है.
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के एक शेयर की कीमत फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की शुरुआत में 120 रुपये के आसपास थी.
इस दौरान कंपनी ने अपने निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर करीब 10 रुपये का डिविडेंड दिया है.
पिछले एक साल में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन कंपनी के शेयरों की कीमत में भी करीब 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है.
कंपनी के शेयरों पर मिलने वाले रिटर्न को डिविडेंड के साथ मिलाकर देखें तो इस कंपनी ने एक साल में अपने निवेशकों को करीब 38 फीसदी का रिटर्न दिया है.