Post Office की इस स्कीम में पैसा जमा करने पर होगा फायदा, देखें यहां
Post Office की इस स्कीम में पैसा जमा करने पर होगा फायदा, देखें यहां
पोस्ट ऑफिस के मुताबिक, केवल 1 लाख रुपए इस अकाउंट में जमा करने पर आपको इंटरेस्ट के रूप में कुल 41500 रुपए के करीब मिलेंगे. आइए पूरी डीटेल में इस स्कीम के बारे में जानते हैं.
Post Office Time Deposit पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की तरह है. यह 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए खुलवाया जा सकता है.
इंटरेस्ट का भुगतान सालाना आधार पर और कैलकुलेशन तिमाही आधार पर होता है. कम से कम 1000 रुपए और उसके बाद 100 रुपए के गुणक में निवेश किया जा सकता है.
अगर कोई निवेशक 5 साल के टाइम डिपॉजिट में जमा करता है तो उसे सेक्शन 80सी के तहत टैक्स में छूट भी मिलेगी.
इंटरेस्ट का भुगतान सालाना आधार पर होगा और और सीधे पोस्ट ऑफिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.