DA Hike: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुआ 4 फीसदी का इजाफा, देखें
बिहार सरकार ने अपने कैबिनेट मीटिंग में राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी के इजाफे को मंजूरी दे दिया है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि सरकार राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA में चार फीसदी की बढ़ोतरी करेगी.
बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब 1 जनवरी, 2023 से 42 फीसदी DA मिलेगा.
इसके पहले केंद्र सरकार ने मार्च में सरकारी कर्माचारियों के महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ा दिया था.
अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42% की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा. इसे मार्च की सैलरी के साथ ही अदा किया जाएगा.
बिहार कैबिनेट ने सोमवार को भर्ती के नए नियमों को मंजूरी दे दी जिसके तहत राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए एक आयोग का गठन करेगी.