इस बैंक के ग्राहकों FD पर होगा ज्यादा फायदा, चेक करें ब्याज दरें

Axis Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है.
बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए ब्याज दरों को बढ़ा दिया है.
बैंक की नई दरें 10 मार्च, 2023 से लागू हो हो गई हैं.
एक्सिस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने 13 महीने और दो साल से कम की एफडी पर ब्याज दर 40 बेसिस प्वाइंट यानी 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है.
बैंक ने इस पर ब्याज 6.75 फीसदी से बढ़ाकर 7.15 फीसदी कर दिया है.
2 साल से 30 महीने तक की एफडी पर बैंक सबसे ज्यादा 7.26 फीसदी का ब्याज दे रहा है.
5 साल से 10 साल: आम जनता के लिए 7.00 फीसदी; सीनियर सिटीजनके लिए 7.75 फीसदी
Author : Akash dubey
Explore