इतिहास के झरोखे में विरासत के रंग, अद्वितीय हैं मुगल काल के महल व मकबरे

दिल्ली का लाल किला
दिल्ली में स्थित लाल किला हमारी अद्भुत विश्व धरोहर है। इस लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता के बाद से ही देश के नाम प्रधानमंत्री अपना संबोधन देते हैं।
लाल किला का निर्माण मुगल शासक शाहजहां के शासनकाल में हुआ था। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया जा चुका है।
जामा मस्जिद दिल्ली
शाहजहां के शासनकाल में ही जामा मस्जिद का निर्माण करवाया गया था। इसे दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक कहा जाता है। बताया जाता है कि इस मस्जिद में 25000 लोग एक साथ बैठकर नमाज अता कर सकते हैं।
इसके तीन विशाल गुंबद और चार प्रमुख मीनारें हैं। जिनसे दिल्ली शहर का विशाल नजारा देखते ही बनता है।
आगरा का ताजमहल
मुगल शासक शाहजहां ने अपीनी बेगम मुमताज महल की याद में सफेद संगमरमरी पत्थर से ताजमहल का निर्माण करवाया था। ताजमहल आज भी सात अजूबों में से एक है।
कहा जाता है कि ताजमहल को बनने में लगभग 22 वर्ष का समय लगा था। इस वास्तुकला को देखने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में सैलानी आगरा पहुंचते हैं।
आगरा का किला
आगरा में ताजमहल के अलावा एक किला भी है। इसे भी मुगलों के द्वारा ही बनवाया गया था। इस किले का निर्माण महान मुगल सम्राट अकबर के द्वारा करवाया गया था बाद में शाहजहां के द्वारा इसे महल नुमा निवास के रूप में विकसित किया गया।
फतेहपुर सीकरी
यह मुगल स्मारकों का घर कहलाता है। 1572 और 1585 के बीच यह मुगल समराज की राजधानी करता था। इसकी भव्यता इसकी वास्तुकला विश्व प्रसिद्ध है। जोधा बाई का महल आदि यह अपने अंदर समेटे हुए हैं।
बीबी का मकबरा औरंगाबाद
बीबी का मकबरा का निर्माण औरंगजेब के बेटे आजम शाह द्वारा करवाया गया था। यह दौलताबाद और औरंगाबाद के बीच ढक्कन के पठार स्थित है।
परी महल
श्रीनगर में मुगल शासन काल में बने इस परी महल की सुंदरता लाखों में एक है वर्तमान समय में यह पैलेस आफ फेयरीज मैं तब्दील है वैसे भी श्रीनगर को जन्नत की उपमा मिली हुई है उस पर यह परी महल अद्वितीय है।
Explore