इंटरनेट की कैद में 9 से 17 साल के बच्चे, वजह जानें

एक सर्वे में देश के 40% से ज्यादा पेरेंट्स ने माना कि उनके बच्चों को सोशल मीडिया चलाने, वीडियोज देखने और ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगी है।
इन बच्चों की उम्र 9 से 17 साल के बीच है। यह सर्वे कम्युनिटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल्स ने किया है।
सर्वे में शामिल 49% माता-पिता मानते हैं कि उनके 9 से 13 साल के बच्चे रोजाना 3 घंटे से ज्यादा इंटरनेट पर बिताते हैं।
62% पेरेंट्स ने माना कि 13 से 17 साल के बच्चे हर दिन 3 घंटे से ज्यादा स्मार्टफोन चलाते हैं।
सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से आजकल बच्चे मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर्स के शिकार हो रहे हैं।
स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन बढ़ रहा है। साथ ही आत्मविश्वास, फोकस और अच्छी नींद की कमी होती जा रही है.
टीनएजर्स के व्यवहार में भी तेजी से बदलाव हो रहे हैं। वे ज्यादा चिड़चिड़े और गुस्सैल होते जा रहे हैं।
सर्वे में 68% मां-बाप ने माना कि सोशल मीडिया अकाउंट बनाने की न्यूनतम उम्र 13 साल से बढ़ाकर 15 साल करनी चाहिए।
Author : Akash dubey
Explore