मोबाइल पर चेक करें स्टेटमेंट, ये है प्रोसेस

भारतीय स्टेट बैंक अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है.
SBI ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एक खास सेवा की शुरुआत की है.अब सीनियर सिटीजन वाट्सऐप पर पेंशन स्लिप को प्राप्त कर सकेंगे.
इस सुविधा के जरिए पेंशनर्स Whatsapp से मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर पेंशन स्लिप प्राप्त कर सकेंगे.
बैंक के आम खाताधारक बैंक बैलेंस चेक करने और शॉर्ट स्टेटमेंट को चेक करने के लिए भी Whatsapp सर्विस का उपयोग कर सकेंगे.
SBI समय समय पर कई नई सर्विस को शुरू करता रहता है. इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को वाट्सऐप नंबर ‘9022690226’ पर हाय लिखकर भेजना है.
मोबाइल पर बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आपको एसबीआई कंट्रैक्ट सेंटर में कॉल करना होगा.
सके लिए आप 1800 1234 या 1800 2100 में से किसी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
कॉल करने के बाद अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स प्राप्त करने के लिए नंबर 1 पर दबाएं. इसके बाद अपने बैंक अकाउंट के आखिरी 4 नंबर को दर्ज करें.
अकाउंट स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए 2 दबाएं. इसके बाद स्टेटमेंट की अवधि को सेलेक्ट करें.
इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अकाउंट स्टेटमेंट भेज दिया जाएगा.
Author : Akash dubey
Explore