केनरा बैंक ने ग्राहकों को लोन लेना होगा सस्ता, देखें यहां
केनरा बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी के बावजूद अपनी लेंडिंग रेट में 0.15 फीसदी की कमी की है.
इस कटौती के बाद नई आरएलएलआर 9.40 फीसदी से घटकर 9.25 फीसदी रह जाएगी.
रिजर्व बैंक ने बुधवार को प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 फीसदी और बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था.
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 फरवरी को लगातार छठीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी.
द्रिक नीति बैठक के बाद उन्होंने कहा कि दुनियाभर में बढ़ती महंगाई का दबाव भारत पर भी है और इस पर पूरी तरह काबू पाने के लिए एक बार फिर कर्ज की ब्याज दरें बढ़ाना जरूरी हो गया है.