महिला सम्मान बचत पत्र में क्‍या दो साल से पहले निकाल सकते हैं पैसा, जानें नियम

सरकार की तरफ से महिला बचत सम्‍मान प्रमाण पत्र योजना को शुरू किया गया है. इस स्‍कीम में 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है.
MSSC में दो साल तक पैसा जमा रखना पड़ता है. दो साल बाद आपको ब्‍याज और मूलधन के साथ पूरी रकम वापस मिल जाती है.
अगर महिला बचत सम्‍मान प्रमाण पत्र योजना में पैसा जमा कराने के बाद दो साल से पहले पैसे निकालने की जरूरत पड़ी तो क्‍या करना होगा.
अगर आपने 2 लाख रुपए जमा किए हैं तो एक साल बाद आप 80 हजार रुपए की निकासी कर सकती हैं.
अगर खाताधारक गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए या उसकी मौत हो जाए तो महिला सम्मान बचत पत्र योजना का अकाउंट खाता खुलवाने की छह महीने बाद बंद कराया जा सकता है.
महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना में फिलहाल 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है.
महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना और सुकन्‍या समृद्धि योजना दोनों ही स्‍कीम एकदम अलग हैं और अलग उद्देश्‍य से तैयार की गई हैं.
महिला सम्मान बचत पत्र को किसी भी उम्र की लड़की या महिला के लिए लिया जा सकता है.
Author : Akash dubey
Explore