Post Office की इस स्कीम पर मिल रहा बंपर रिटर्न, जानें नाम
अगर कोई निवेशक फिक्स्ड इनकम स्कीम्स में निवेश करना चाहता है तो इंडिया पोस्ट टाइम डिपॉजिट स्कीम एक शानदार विकल्प है.
यह बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही होता है. हालांकि, इसमें केवल चार अलग-अलग टेन्योर के लिए पैसे जमा किए जा सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए खुलवाया जा सकता है.
इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल से इंटेरस्ट रेट में बदलाव हुआ है
अभी 1 साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.8 फीसदी, 2 साल की अवधि पर 6.9 फीसदी, 3 साल की अवधि पर 7 फीसदी और 5 साल की अवधि पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है.
5 साल के टाइम डिपॉजिट पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है.
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट बैंक एफडी की तरह ही होता है. इसमें इंटरेस्ट रेट का रिवीजन तिमाही आधार पर होता है.
यह 6.8 फीसदी का मिनिमम और 7.5 फीसदी का मैक्सिमम ब्याज ऑफर करता है. बैंकों के औसत रिटर्न के मुकाबले यह ज्यादा है.
इंटरेस्ट पेट का रिवीजन तिमाही आधार पर होता है. बैंक एफडी का रेट रिजर्व बैंक के रेपो रेट पर बहुत हद तक निर्भर करता है. हर दो महीने में रिजर्व बैंक रेपो रेट पर फैसला लेता है.