SBI की सुपरहिट स्कीम में मिलेगा बेस्ट रिटर्न, जानें किसे होगा फायदा
सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड और गारंटीड इनकम के लिए कई बैंक जमा और सरकारी स्कीम्स हैं.
SBI की सीनियर सिटीजन FD स्कीम में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश एक बेहतर विकल्प है.
सीनियर सिटीजन SBI की FD स्कीम में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी के लिए डिपॉजिट कर सकते हैं.
सीनियर सिटीजन को रेगुलर कस्टमर के मुकाबले फिक्स्ड डिपॉजिट पर आधा फीसदी (0.50%) ज्यादा ब्याज मिलता है.
5 साल से 10 साल तक की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 1 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है.
SBI की वेबसाइट के मुताबिक, 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर रेगुलर कस्टमर को 6.5 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है,
5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर सेक्शन 80C में टैक्स छूट का लाभ मिलता है.
SBI ने 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर 15 फरवरी 2023 से ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है.
इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक एफडी स्कीम पर टैक्स डिडक्शन एट सोर्स (TDS) लागू है. यानी, एफडी की मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम आपकी इनकम मानी जाएगी और स्लैब रेट के मुताबिक आपको टैक्स देना होगा.