कॉफी पीने से पहले जानें उसके पीने का सही वक्त, अन्यथा होगा शरीर को भारी नुक्सान

अगर आप सुबह सुबह कॉफी पीने के शौकीन है तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है। क्योंकि गलत समय पर कॉफी पीने के कई नुकसान भी होते हैं। ऐसे में कॉफ़ी पीने की जानकारी होना आवश्यक है।
आज हम कॉफी पीने के संबंध में कुछ चर्चा कर करने जा रहे हैं। विशेषज्ञों की राय में कॉफ़ी का सेवन सही समय पर अत्यधिक लाभदायक भी है।
गलत समय पर काफी का सेवन नुक्सानदेह
वहीं विशेषज्ञों का कहना है की अगर काफी का सेवन गलत समय पर किया जाए तो वह शरीर को स्फूर्ति प्रदान करने के बजाए कई रोग दे जाता है।
कहा तो यहां तक जाता है गलत समय पर काफी का सेवन अनिद्रा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी भी हो सकती है।
कॉफी पीने का सही समय
कॉफ़ी पीने का सही वक्त सुबह का समय होता है। जानकारों का कहना है कि सुबह 10 बजे से लेकर 11ः30 बजे तक शरीर में कार्टीसोल का स्तर काफी कम होता है।
ऐसे में कॉफ़ी पीना शरीर के लिए सबसे सुरक्षित एवं उपयुक्त माना गया है। इसी तरह दोपहर के बाद अगर काफी का सेवन किया जाए तो वह भी शरीर के लिए हितकारी माना गया है।
किस वक्त ना पिए कॉफी
जिन लोगों को सुबह सुबह उठकर कॉफी पीने की आदत है उन्हें अब सावधान होने की आवश्यकता है।
सुबह-सुबह स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल अपने चरम पर होता है। ऐसे में सुबह काफी पीने से स्ट्रेस लेवल काफी बढ़ जाता है। जो हमारे शरीर के लिए नुकसान देह है।
इसी तरह दोपहर 12ः00 से 1ः00 के बीच पीकॉफ़ी ना शरीर के लिए नुक्सानदेह माना गया है। इस वक्त पर कॉर्टिसोल का स्तर फिर से ऊपर उठता है। ऐसे में कॉफ़ी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक माना गया है।
Explore