बीसी सखी योजना, कैसे मिलेगा फायदा, जानें यहां

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है।
राज्य सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक योजना यूपी बीसी सखी योजना है।
यूपी सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।
इस योजना के जरिए महिलाएं 6 महीने तक 4,000 रु की राशि हर महीने कमा सकती है।
महिलाओं को इस योजना के माध्यम से बैंकिंग सखी के रूप में कार्य करना होता है। इसके साथ ही यूपी सरकार बैंकिंग उपकरण को खरीदने के लिए 50,000 रु की राशि दी जाती है।
इसमें आवेदन करने के लिए आपको 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पास पोर्ट साइज फोटो आदि सभी आवश्यक दस्तावेजों को जरूरत होगी।
इसमें आवेदन करने के लिए आपको बीसी सखी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा।ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसको ओपन करना होगा।
इसमें आपको मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर वेरीफाई करना होगा।इसके साथ ही आपको डाक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
Author : Akash dubey
Explore