2000 नोट जमा करने पर बैंक वसूलेंगे चार्ज! देखें यहां
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऐलान के बाद बैंकों में एक बार फिर नोट बदलने की आपाधापी शुरू हो गई है.
गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि वैसे तो 30 सितंबर तक यह नोट चलन में बनी रहेगी, लेकिन इससे पहले या तो इसे बैंक में जमा करा दिया जाए या फिर एक्सचेंज कर लिया जाए.
आरबीआई ने इसकी कोई लिमिट नहीं लगाई है जिससे एक व्यक्ति कई बार नोट बदल सकता है या जमा कर सकता है. इस पर रोक लगाने के लिए बैंकों ने अब नोट बदलने के एवज में फीस लेने का नियम बनाया है
कई बैंकों ने ट्रांजेक्शन पर सर्विस चार्ज लेने की बात कही है. हम आपको बता रहे हैं कि SBI सहित अन्य बड़े बैंक कितना शुल्क नोट बदलने पर लेंगे.
State Bank of India महीने में 3 मुफ्त कैश डिपॉजिट की सुविधा ही देगा. इसके बाद बैंक ने 50 रुपये और जीएसटी वसूलने की बात कही है.
मशीन के जरिये कैश जमा करने पर कोई चार्ज नहीं है, जबकि डेबिट कार्ड के जरिये जमा करने पर 22 रुपये और जीएसटी देना होगा.
HDFC Bank ने हर महीने 4 मुफ्त ट्रांजेक्शन देने की बात कही है. इस लिमिट के बाद बैंक 150 रुपये ट्रांजेक्शन शुल्क लेगा. लिमिट के बाद कस्टमर 2 लाख रुपये हर महीने जमा कर सकेंगे.
ICICI Bank ने कस्टमर को महीने में 4 बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा दी है. इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर 150 रुपये शुल्क देना पड़ेगा.
Kotak Mahindra ने भी हर महीने ग्राहक को 5 फ्री ट्रांजेक्शन देने की बात कही है. इसमें जमा और निकासी दोनों ही शामिल है. इस लिमिट को पार करने के बाद 150 रुपये की लेवी लगाएगा.