Bank Of Maharashtra बैंक ने घटाया इंटरेस्ट रेट, चेक करें दरें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन की ब्याज दरों को घटाने का ऐलान किया है.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन पर ब्याज दर को मौजूदा 8.6 फीसदी से घटाकर 8.4 फीसदी कर दिया है.
बैंक ने एक बयान में कहा कि नई दरें 13 मार्च, 2023 से प्रभावी होंगी.
बैंकिग सेक्टर में 8.4 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ यह होम लोन सबसे सस्ते होम लोन में से एक है.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र डिफेंस पर्सनल्स सहित पैरामिलिट्री फोर्स के लिए एक स्पेशल इंटरेस्ट रेट भी ऑफर कर रहा है, जिसका बेनिफिट सैलरीड पर्सन और पेंशनर्स उठा सकते हैं.
इस बैंक की तरफ से होम लोन, कार लोन और गोल्ड लोन पर अब किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं वसूली जा रही है.