बैंक ऑफ इंडिया लाया Multi Cap Fund, यहां देखें

बैंक ऑफ इंडिया मल्टी कैप फंड। इस स्कीम को लॉन्च कर दिया गया है।
बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड लगभग 2 वर्षों के बाद एनएफओ लॉन्च करने पर काफी खुश है।
रेगुलेटरी मैंडेट के जरिए कोई भी मल्टी कैप फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप हर एक तरह की कंपनियों में न्यूनतम 25 फीसदी निवेश करता है.
योजना के लिए एनएफओ 10 फरवरी, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 फरवरी, 2023 को बंद होगा।
योजना का निवेश उद्देश्य अलग-अलग तरह की मार्केट कैपिटलाइजेशन में इक्विटी एंड इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में निवेश करके लॉन्ग टर्म में पैसा बनाना है।
मिड कैप कंपनियां और स्मॉल कैप कंपनियां मल्टी-कैप पोर्टफोलियो में अल्फा रिटर्न देने की संभावना रखते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया मल्टी कैप फंड न्यूनतम 3-5 साल की इंवेस्टमेंट अवधि में ग्रोथ ओरिएंटेड इक्विटी फंड में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए बेहतर होगा।
Author : Akash dubey
Explore