Bank of England ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानिए इंटरेस्ट रेट
BOE की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने 7-2 की वोटिंग के आधार पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का फैसला किया है.अब इंटरेस्ट रेट बढ़कर 4.25 फीसदी हो गया है.
ट्रल बैंक ने महंगाई को लेकर 2 फीसदी का लक्ष्य रखा है. इससे पहले फरवरी में बैंक ऑफ इंग्लैंड की मॉनिटरी पॉलिसी के नतीजे आए थे.
ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस को लेकर चिंता जताई गई है. इंग्लैंड महंगाई से लगातार जूझ रहा है. जनवरी में CPI इंफ्लेशन 10.1 फीसदी रहा था.
दिसंबर में यह आंकड़ा 10.5 फीसदी का था, लेकिन फरवरी में फिर से इसमें तेजी आई और यह 10.4 फीसदी रहा. यह मॉनिटरी पॉलिसी के अनुमान से 0.6 फीसदी ज्यादा रहा.
फरवरी महीने में खुदरा महंगाई को लेकर जो डेटा आया उसके बाद ही बैंक ऑफ इंग्लैंड ने इंटरेस्ट रेट में फिर से बढ़ोतरी का फैसला लिया है. यह 14 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.
माना जा रहा है कि साल 2023 में फेड की तरफ से एकबार और इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की जाएगी. इस साल इसमें कटौती की कोई संभावना नहीं दिख रही है.