बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक अब क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानिए प्रोसेस
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है.
अब भीम , पेटीएम, पेजैप, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसे चुनिंदा यूपीआई ऐप्स पर बैंक ऑफ बड़ौदा का रूपे क्रेडिट कार्ड लाइव हो गया है.
आप अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के रूपे क्रेडिट कार्ड को इन ऐप्स के यूपीआई से लिंक कर सकते हैं और पड़ोस के किराना स्टोर पर यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन कर पेमेंट कर सकते हैं.
बीते साल रूपे क्रेडिट कार्ड ऑन यूपीआई सुविधा की शुरुआत हुई थी. अब आप पड़ोस के दुकान पर स्कैन कर क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकेंगे.
क्रेडिट कार्ड के जरिए आप केवल मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन कर ही पेमेंट कर सकते हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और केनरा बैंक के रूपे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स अपने कार्ड को भीम, पेटीएम, पेजैप, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसे चुनिंदा यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकते हैं.
भीम, पेटीएम, मोबिक्विक, पेजैप, फ्रीचार्ज जैसे चुनिंदा यूपीआई ऐप्स पर 6 बैंकों के रूपे क्रेडिट लाइव हो चुके हैं.
भविष्य में आप दूसरे यूपीआई ऐप से भी अपने रूपे क्रेडिट कार्ड को लिंक कर पाएंगे.