Bank Loan : आंख मूंदकर लिया लोन तो चुकाने में छूट जाएंगे पसीने, रखें 4 बातों का ध्‍यान

भारी मांग को देखते हुए बैंक और अन्‍य वित्‍तीय संस्‍थान भी ग्राहकों को लुभाने के लिए खूब लोन ऑफर्स देते हैं.
इन ऑफर्स को ग्राहक भी पसंद करते हैं. यही कारण है कि त्‍योहारी सीजन में लोन लेने वाले लोगों की संख्‍या बढ़ जाती है.
कई बार होता यह है हम लोन लेते वक्‍त केवल ब्‍याज दर को देखकर ही ऋण ले लेते हैं.
हमारी यह लापरवाही बाद में लोन चुकाते वक्‍त हमें बहुत भारी पड़ती है.
अगर आपका इरादा भी त्‍योहारी सीजन में लोन लेने का है तो पहले अपने क्रेडिट स्‍कोर के बारे में जरूर जान लें.
खराब क्रेडिट स्‍कोर होने पर बहुत से बैंक लोन नहीं देते हैं.अगर देते हैं तो ज्‍यादा ब्‍याज लेते हैं.
अधिकांश वित्‍तीय संस्‍थान 750+ के क्रेडिट स्कोर को अच्छा मानते हैं. अगर आपका क्रेडिट स्‍कोर कम है तो पहले उसे सुधार लें. फिर लोन के लिए अप्‍लाई करें.
त्योहारी सीजन के दौरान, बैंक और वित्तीय संस्थान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर्स देते हैं.
लोन लेने से पहले उपलब्‍ध सभी लोन विकल्‍पों का मूल्‍यांकन करें.
Author : Akash dubey
Explore