बजाज फाइनेंस ने FD की ब्याज दरों में किया इजाफा, चेक करें नई दरें

बजाज फाइनेंस ने बुधवार को अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में 40 बेसिस प्वाइंट्स तक की वृद्धि करने की घोषणा की.
वरिष्ठ नागरिकों के लिए 44 महीने की विशेष अवधि वाली एफडी के लिए दरें सालाना 8.60 फीसदी पर पहुंच गई हैं.
36 महीने से 60 महीने तक की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट्स के लिए 40 बेसिस प्वाइंट्स तक बढ़ाया गया है.
60 वर्ष से कम आयु के जमा कर्ता अब सालाना 8.05 फीसदी तक ब्याज पा सकते हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.30 फीसदी सालाना तक का ब्याज मिल सकता है.
बजाज फाइनेंस एफडी पर संशोधित दरें 5 करोड़ रुपये तक के नए डिपॉजिट्स और मैच्योर हो रहे डिपॉजिट्स के नवीनीकरण पर लागू होंगी.
बजाज फाइनेंस देश के बड़े वित्तीय संस्थानों में सबसे बेहतर दरों में से एक की पेशकश कर रही है.
Author : Akash dubey
Explore