Axis BANK ने पेश किया रिवॉर्ड्स क्रेडिट कार्ड, मिलेगा मंथली बोनस
आपके लिए एक्सिस बैंक रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड एक बेहतरीन कार्ड साबित हो सकता है.
एक्सिस बैंक ने हाल ही में इस कार्ड को पेश किया गया है. यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है.
एक्सिस बैंक ने हाल ही में इस कार्ड को पेश किया गया है. यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है.
कार्ड को स्वाइप किए बिना पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट किया जा सकता है.
कार्ड के फीचर्स - अगर आप कार्ड जारी होने के 20 दिन के अंदर 1000 रुपये खर्च करते हैं तो 5000 एज रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है.
इस कार्ड के जरिए अपैरल और डिपार्टमेंटल स्टोर कैटेगरी में हर 125 रुपये खर्च करने पर 10X रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है.
इस कार्ड के जरिए हर 125 रुपये के खर्च पर 2 एज रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलता है.
कार्डहोल्डर को हर तिमाही में डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लाउंज में 2 बार मुफ्त में ठहरने को मौका दिया जाएगा.
एक्सिस बैंक रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड के जरिए स्विगी पर खर्च करने पर महीने में 2 बार 30 फीसदी डिस्काउंट मिलता है