Axis बैंक ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, मिलेगा जोरदार रिटर्न

Axis Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है.
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 21 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुकी हैं.
एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है.
बैंक 2 साल से 30 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर सबसे ज्यादा 7.20 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है.
वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि की एफडी पर 7.95 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश जारी रहेगी.
46 दिनों से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक 4 फीसदी ब्याज देगा. 61 दिनों से 3 महीने में मैच्योर होने वाली जमा राशियों पर 4.50 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की जाएगी.
एक्सिस बैंक ने 6 महीने से 9 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.75 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की जाएगी.
9 महीने से 1 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 6 फीसदी ब्याज दर मिलेगी.
Author : Akash dubey
Explore