Axis BANK के ग्राहक भी क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे UPI पेमेंट, देखें प्रोसेस

यूपीआई हाल के वर्षों में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट मोड के रूप में उभरा है.
एक्सिस बैंक के रूपे क्रेडिट कार्ड को भीम (BHIM), पेटीएम, पेजैप, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसे चुनिंदा UPI-इनेबल्ड ऐप्स के जरिए यूज किया जा सकेगा.
अब एक्सिस बैंक के ग्राहक अपने रूपे क्रेडिट कार्ड को चुनिंदा यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकेंगे.
रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए आप केवल मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन कर ही पेमेंट कर सकते हैं. पी2पी पेमेंट नहीं कर सकते हैं.
भीम, पेटीएम, मोबिक्विक, पेजैप, फ्रीचार्ज जैसे चुनिंदा यूपीआई ऐप्स पर 7 बैंकों के रूपे क्रेडिट लाइव हो चुके हैं.
Credit Card पर क्लिक करने के बाद संबंधित कार्ड पर क्लिक करने पर आपके मोबाइल नंबर से लिंक क्रेडिट कार्ड की डिटेल आ जाएगी.
अब क्रेडिट कार्ड के अंतिम 6 अंक और वैलिडिटी डालें./ इसके बाद मोबाइल पर आए OTP दर्ज करें./ यूपीआई पिन बनाएं. इस तरह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
अब मर्चेंट UPI QR कोड को स्कैन करें और रूपे क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट कर यूपीआई पिन दर्ज कर पेमेंट को पूरा करें.
एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और केनरा बैंक के रूपे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स अपने कार्ड को चुनिंदा यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकते हैं.
Author : Akash dubey
Explore