Atal Pension Yojana ने दिया है 8.69% का शानदार रिटर्न, देखें यहां

अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 31 मार्च, 2023 तक कुल 5.20 करोड़ से अधिक नामांकन किए गए.
वर्ष 2022-23 में 1.19 करोड़ से अधिक नए सब्सक्राइबर्स का नामांकन हुआ है, पिछले वित्तीय वर्ष में 99 लाख सब्सक्राइबर्स ने इस योजना में नामांकन किया था.
अब तक अटल पेंशन योजना में प्रबंधन के अंतर्गत कुल परिसंपत्ति 27,200 करोड़ रुपए से अधिक है.
योजना के आरंभ होने के बाद अब तक इसने 8.69 फीसदी का निवेश लाभ हासिल किया है.
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की कैटिगरी में, 9 बैंकों ने वार्षिक लक्ष्य हासिल किया है,
बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक की प्रति शाखा ने 100 अटल पेंशन योजना खाते खोले हैं.
Author : Akash dubey
Explore