Alia Bhatt ने मोतियों से बनी ड्रेस पहन दिए पोज, देखें तस्वीरें

इस साल मेट गाला 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट का डेब्यू था और उनके लुक की बहुत तारीफ हो रही है.
आलिया भट्ट को इस साल मेट गाला 2023 के लिए पहली बार इन्वाइट किया गया है.
1 मई, 2023 को न्यू यॉर्क में मेट गाला 2023 ऑर्गनाइज किया गया था जो टाइम डिफ्रेंस के हिसाब से इंडिया में आज देखा गया.
इंडिया की तरफ से आज मेट गाला में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, नताशा पूनावाला और ईशा अंबानी नजर आईं.
आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में इंटरनेशनल डिजाइनर प्रबल गुरंग द्वारा डिजाइन किया हुआ सफेद गाउन पहना था.
डिजाइनर और स्टाइलिस्ट के हिसाब से आलिया भट्ट के मेट गाला गाउन में 100 हजार यानी एक लाख मोती पिरोए गए हैं.
Author : Akash dubey
Explore