SBI Credit Card इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, जानें पूरी डीटेल
अपने ग्राहकों को ईमेल भेजकर बैंक ने कहा कि 17 मार्च 2023 से अब क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट करने पर 199 रुपए प्रोसेसिंग फीस लगेगी.
17 मार्च 2023 से बैंक ने इसे बढ़ाकर 199 रुपए कर दिया गया है. इसके अलावा टैक्स अलग से लगेगा.
15 नवंबर 2022 को बैंक ने रेंट पेमेंट पर 99 रुपए का ट्रांजैक्शन चार्ज लगाया था. इसके अलावा 18 फीसदी का GST अलग से लगता है.
वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 15 नवंबर को मर्चेंट EMI ट्रांजैक्शन चार्ज को भी 99 रुपए से बढ़ाकर 199 रुपए कर दिया गया था.
SBI के अलावा कई और बैंक हैं जो क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट की सुविधा अपने कस्टमर्स को देते हैं.
HDFC Bank की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक HDFC Credit Card की मदद से रेंट जमा करने पर पहले आपको 45-50 दिनों का इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट पीरियड मिलता है.
एचडीएफसी बैंक रेंटल अमाउंट का 1 फीसदी चार्ज करता है जो दूसरे महीने से लागू होता है.
अगर आप ICICI Credit Card की मदद से रेंट पेंमेंट करते हैं तो यह भी रेंटल अमाउंट का 1 फीसदी होगा.