इस बैंक FD पर मिल रहा 8.20 फीसदी ब्याज, चेक करें यहां

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक रेगुलर डिपॉजिटर्स को 8.20 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए, बैंक अब 8.20 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर पर प्लेटिना एफडी ऑफर कर रहा है। आगे जानिए एफडी की बाकी डिटेल।
12 महीने से लेकर 60 महीने तक की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर बैंक 6.70 फीसदी से 7.40 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
प्लेटिना एफडी की दरें केवल 15 लाख रुपये से अधिक और 2 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट के लिए वैलिड हैं।
7 दिनों से लेकर 120 महीनों तक की अवधि के लिए 3.75 फीसदी से 6.50 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
9 महीने 1 दिन से 12 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर 6.50 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा
80 सप्ताह (560 दिन) में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 8.00 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर ऑफर करता है.
बैंक सभी अवधियों में रेसिडेंट वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दर की पेशकश करेगा।
Author : Akash dubey
Explore