7th Pay Commission: 4% बढ़ गया महंगाई भत्ता, जानिए कितना बढ़ेगा वेतन

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है.
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मंहगाई भत्ते को मौजूदा 38 फीसदी से चार फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है.
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले औद्योगिकी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर करती है.
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनधारकों के महंगाई राहत में बढ़ोतरी का फैसला एक जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा.
इस फैसले का फायदा 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा.
ये बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के सिफारिशों के आधार पर तय फॉर्मूले के बेसिस पर की गई है.
महंगाई भत्ता बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन में बढ़ोतरी होगी.
Author : Akash dubey