मुंबई-सूबेदारगंज के बीच 18 अतिरिक्त समर स्पेशल गाड़ियां
मध्य रेल ने पहले से चल रही समर स्पेशल ट्रेनों के अलावा 18 और स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है।
विवरण इस प्रकार है:
एलटीटी- सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल (18 ट्रिप) 04116 साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 05.05.2023 से 30.06.2023 (9 ट्रिप) तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 00.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.10 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
04115 साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 03.05.2023 से 28.06.2023 तक (9 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को सूबेदारगंज से 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित सह वातानुकूलित -2 टीयर, एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित सह वातानुकूलित -3 टीयर, 11 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी, दो गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।
आरक्षण
स्पेशल ट्रेन 04116 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 23.04.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।