अक्षय, प्रभास, परणीति समेत ये 10 स्टार स्क्रिप्ट चुनने में हैं कच्चे

फिर फिल्में फ्लॉप होने पर पछताते हैं...
खराब स्क्रिप्ट चुनने पर भड़क जाते हैं फैन
कुछ बॉलीवुड स्टार्स की फिल्म आते ही छा जाती है, तो कुछ फिल्में ऐसी है जिनको देखने के बाद फैंस भी भड़क जाते हैं। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन स्टार्स की लिस्ट दिखा रहें हैं, जिनपर फैंस खराब स्क्रिप्ट चुनने पर भड़क गए थे।
प्रभास
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बाहुबली स्टार 'प्रभास' का। गज़ब की फैन फॉलोइंग है, लेकिन स्क्रिप्ट चुनने में बड़ी गलती कर बैठते हैं तभी तो बाहुबली के अलावा इनकी हर फिल्म 'हिट' होने के लिए तरस रही है। फिर भी प्रभास की आने वाली फिल्में 'सालार', 'कलकी' से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
अक्षय कुमार
अक्की ने तो जैसे अब फिल्मों की स्क्रिप्ट देखने से भी तौबा कर लिया हो। कुछ तो भी फिल्में कर रहें हैं। तीनों खानों के बाद सबसे बड़ा फैन बेस अगर है तो अक्षय का ही है, लेकिन इसे भी वे नहीं भुना पा रहें। नतीजन एक हिट फिल्म के लिए तरस रहें हैं, पर इनके फैंस जरूर इन पर से भरोसा खो रहें हैं।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
रणवीर अलग ही लेवल के एक्टर हैं। लेकिन कभी कभी इनके स्क्रिप्ट चुनने पर भी सवाल उठने लगते हैं। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने इन्हे फ्लॉपस्टर होने से बचा लिया। लेकिन फैंस इनके स्क्रिप्ट की चॉइस को लेकर जरूर भड़के हुए थे।
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
इस लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम देखकर आप भी हैरान हो गए होंगे। शाहिद कपूर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। फैंस को इसकी सबसे बड़ी वजह एक्टर की स्क्रिप्ट च्वाइस लगी।
वरुण धवन (Varun Dhawan)
वरुण के दिन भी सही नहीं चल रहें हैं, इनकी फिल्मों की स्क्रिप्ट को फैंस ने खास पसंद नहीं किया और खबरों के मुताबिक एक्टर को ऐसी स्क्रिप्ट से बचने के सलाह भी दी थी।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का भी इस लिस्ट में शामिल है। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में अभी तक कोई खास कमाल नहीं पाई हैं। फैंस को इसकी सबसे बड़ी वजह एक्टेस की स्क्रिप्ट च्वाइस लगी।
आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)
आदित्य रॉय कपूर की कई फिल्म 'राष्ट्र कवच: ओम' को देखने के बाद एक्टर के फैंस भड़क गए थे। कई फैंस ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी सवाल उठा दिए थे।
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)
अमिताभ बच्चन के एकलौते बेटे होने के बाद भी इनके फिल्मों के स्क्रिप्ट के चॉइस फैंस की समझ से परे होती है.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
अर्जुन कपूर उन बॉलीवुड स्टार्स में शामिल है, जिनका करियर बेकार स्क्रिप्ट सेलेक्शन की वजह से खराब हो रहा है। एक्टर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं।
Explore