ये निजी बैंक FD पर देगा अब ज्‍यादा ब्‍याज, ग्राहकों को मिलेगा 7.25 फीसदी तक इंटेरेस्‍ट

रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद से ही बैंकों के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट्स (FD) की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी करने का सिलसिला जारी है.
ICICI Bank ने बल्‍क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है. बैंक ने 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये की एफडी पर बढ़ाया है.
नई दरें आज 22 मार्च फरवरी 2023 से लागू हो गई हैं. बैंक ने बल्क एफडी पर ब्‍याज 0.25 फीसदी बढ़ाया है.
आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले महीने यानी फरवरी में भी बल्‍क एफडी की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की थी.
दिन से 14 दिन की एफडी पर आम ग्राहक को 4.75 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4.75 प्रतिशत ब्‍याज दिया जाएगा.
30 दिन से 45 दिन की एफडी पर आम जनता को 5.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 5.50 फीसदी ब्‍याज मिलेगा.
आईसीआईसीआई बैंक के आज ब्‍याज दरें बढ़ाने के बाद बैंक अब 211 दिन से 270 दिन की अवधि वाली एफडी पर आम जनता और सीनियर सिटीजन दोनों को ही 6.65 फीसदी ब्‍याज देगा।
271 दिन से 289 दिन में पूरी होने वाली एफडी पर 6.75 फीसदी और 1 वर्ष से 389 दिन में मैच्‍योर होने वाली एफडी पर बैंक 7.25 फीसदी ब्‍याज देगा.
390 दिन से 15 महीने से में पूरी होने वाली एफडी पर भी अब 7.25 फीसदी की दर से ब्‍याज बैंक देगा.
15 महीने से लेकर 18 महीने से कम समय में मैच्‍योर होने वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत ब्‍याज देने का फैसला किया है.
Author : Akash dubey
Explore