आशीर्वाद योजना के तहत बेटियों को मिलती है 51,000 रुपये की सहायता, जानें लाभ

लड़कियों को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस स्‍कीम को शगुन योजना के नाम से 1997 में शुरू किया गया था.
तब इस योजना के तहत केवल 5,100 रुपए की राशि सहायता के तौर पर दी जाती थी.
इसके बाद 2006 में इस राशि को 15,000 किया गया फिर 2017 में 21,000 रुपए और फिर 2021 में इसे 51,000 रुपए कर दिया गया.
पंजाब सरकार की ये स्‍कीम एससी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणियों से संबंधित परिवारों को लड़की की शादी के लिए 51,000 रुपये की सहायता देती है.
इस स्‍कीम का लाभ परिवार की 2 लड़कियों को ही दिया जाता है. इसके लिए पंजाब का निवासी होना जरूरी है.
कन्‍या की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 32,790 रुपए से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए.
आवेदन करने के लिए राज्य सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म को डाउनलोड करें.
Author : Akash dubey
Explore